बदायूं के कस्बा उझानी में ईदगाह के पास तेज रफ्तार टैम्पो पलटा.
बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के दिल्ली हाईवे पर ईदगाह के पास तेज रफ्तार टैम्पो पलट गया । जिससे टैम्पो में सवार जनपद बरेली के आलमगीरी के रहने वाले 49 वर्षीय संजय शर्मा पुत्र कुंवरसेन घायल हो गए व सदर कोतवाली के लोटनपुरा का रहने वाला टैम्पो चालक अजय घायल हो गया । वहीं सहसवान से अपनी बेटी के घर से ईद की त्योहारी देकर अपने घर आ रहे थाना उझानी क्षेत्र के अल्लापुर भोगी गांव के रहने वाले 52 वर्षीय सुल्तान पुत्र मेंहदी हसन गंभीर रूप से घायल हो गए।
एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने सुल्तान की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया । परिजन जब सुल्तान को बरेली ले जा रहे थे । तभी उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुल्तान के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार 12 बजे के आसपास शव का पोस्टमार्टम कराया है ।
जिला हेड रिपोर्टर जयपाल सिंह की रिपोर्ट बदायूं
0 Comments