Ticker

6/recent/ticker-posts

गंगा स्नान करने जा रहे स्कूटी सवार दंपति टैम्पो की टक्कर से घायल हुए.


उझानी के दहेमू गांव के पास गंगा स्नान करने जा रहे स्कूटी सवार दंपति टैम्पो की टक्कर से घायल हुए

कछला : बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नरऊ बुजुर्ग गांव के रहने वाले 48 वर्षीय रामदास पुत्र सालिगराम अपनी पत्नी भगवान देवी व चार वर्षीय पोते लवी के साथ स्कूटी द्वारा कछला गंगा स्नान करने जा रहे थे। तभी रविवार साढ़े 10 बजे के आसपास थाना उझानी क्षेत्र के दहेमू गांव के पास टैम्पो स्कूटी सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे रामदास व उनकी पत्नी भगवान देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। 
हादसे के बाद राहगीरों की भीड जुट गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कछला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस द्वारा उझानी सीएचसी भेजा । जहां चिकित्सकों ने पति - पत्नी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 जिला हेड रिपोर्टर जयपाल सिंह की रिपोर्ट बदायूं

Post a Comment

0 Comments