Ticker

6/recent/ticker-posts

कैंटर विद्युत पोल से टकराया कैंटर सवार व्यक्ति की मौत.


उझानी में अवंतिका बाटिका के पास तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराया, कैंटर में सवार एक युवक की हुई मौत. 


बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के जाफरपुर गांव का रहने वाला 30 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र अभयराम कैंटर में बैठकर किसी काम से उझानी आ रहा था। तभी शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि डेढ़ बजे के आसपास तेज रफ्तार कैंटर थाना उझानी क्षेत्र के अवंतिका वाटिका के पास अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराकर नाले में जा घुसा, जिससे कैंटर डीसीएम में बैठे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कैंटर डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुष्पेंद्र के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुष्पेंद्र की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 जिला हेड रिपोर्टर जयपाल सिंह की रिपोर्ट बदायूं

Post a Comment

0 Comments