एचपीसीएल प्लांट में हुए डबल मर्डर के आरोपी की दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
बदायूं में एचपीसीएल डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सैजनी रोड पर अवैध रूप से बनी उसकी 11 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। 12 मार्च को एचपीसीएल बायोगैस प्लांट में मुख्य प्रबंधक सुधीर गुप्ता और प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली भी लगी थी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीओ केके तिवारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। आरोपी अजय प्रताप की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर सख्त संदेश देने की कोशिश की गई है और रोड किनारे बनी 11 दुकानों को गिरा दिया गया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई थी और लापरवाही के चलते कई पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई।
मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र स्थित एचपीसीएल प्लांट में दिनदहाड़े दो अधिकारियों की हत्या कर दी गई थी। हमलावर ने प्लांट में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी अजय प्रताप प्लांट का पूर्व कर्मचारी था और नौकरी से निकाले जाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जिला हेड रिपोर्टर जयपाल सिंह की रिपोर्ट बदायूं
0 Comments