Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभारी प्रधानाध्यापक विवाद मामले में दोनों पक्षों में हुआ समझौता.


प्रभारी प्रधानाध्यापक विवाद मामले में दोनों पक्षों में हुआ समझौता 
 मोहम्मदाबाद गोहना( मऊ )
 स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरेला स्थित प्राथमिक विद्यालय शंभूपुर मे कार्यरत शिक्षक दीनानाथ पर लगाए गए आरोप का मामला आपसी समझौते के बाद शांत हो गया बताया जाता है कि बुधवार को विद्यालय में पढ़ने वाली कुछ छात्राएं ने सुनी सुनाई बातों के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक पर आपत्तिजनक आरोप लगा दिया गांव में बात फैलने पर कुछ लोग विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक से पूछताछ करने लगे इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कुछ कहा सुनी हो गई इससे माहौल कुछ देर के लिए खराब हो गया मामले की सूचना मिलने पर थाना,रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को थाने ले गई पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए शांति बनाए रखने की सलाह दी तथा दोनों पक्षों में थाने पर ही लिखित सुलह समझौता हो गया. 
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने अपील की और कहा की किसी तरह की अफवाह बिना पुष्टि किए विश्वास ना करें क्योंकि इससे अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है( जिला संवाददाता दुर्गावती अंचल की रिपोर्ट)

Post a Comment

0 Comments