कछला गंगा पुल से घर से नाराज बुजुर्ग ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सकुशल बचाया
बदायूं जनपद के कछला क्षेत्र में रविवार 7 बजे के आसपास उस समय अफरा-तफरी मच गई । जब घर से नाराज बदायूं के थाना सिविल लाइस क्षेत्र के सिकरापुर के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग रामपाल पुत्र मोतीराम ने कछला गंगा पुल से गंगा में छलांग लगा दी। पुल पर मौजूद लोगों ने घटना को देख तुरंत शोर मचाया और स्थानीय गोताखोरों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगाकर बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाल लिया।
बुजुर्ग को नदी से बाहर निकालते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। बुजुर्ग ने बताया कि वह घर से नाराज होकर चले आए थे और वृद्धाश्रम में रुकने के लिए आए थे। जहां आधार कार्ड न होने की वजह से उसे वृद्धाश्रम में रुकने नहीं दिया गया। तो वह वृद्धाश्रम से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। तभी अचानक पुल से गंगा में गिर गया। बुजुर्ग को गंगा से निकालकर पुलिस कछला अस्पताल ले गई । जहां से चिकित्सको ने बुजुर्ग को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कछला गंगा पुल पर इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। फिलहाल बुजुर्ग को सुरक्षित बचा लिया गया है और परिजनों को सूचना दी गई है।
जिला हेड रिपोर्टर जयपाल सिंह की रिपोर्ट बदायूं
0 Comments