Ticker

6/recent/ticker-posts

अंबेडकर युवक संघ को मिला नया अध्यक्ष, नंदकिशोर उर्फ़ पांडे को मिली जिम्मेदारी.


बदायूं: अंबेडकर युवक संघ को मिला नया अध्यक्ष, नंदकिशोर उर्फ़ पांडे को मिली जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
बदायूं। डॉक्टर अंबेडकर युवक संघ की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नंदकिशोर उर्फ़ पांडे को संगठन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी।


बैठक के दौरान पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राघव चौहान, राहुल वार्ष्णेय एवं ऋद्धि प्रताप सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नवनियुक्त अध्यक्ष नंदकिशोर उर्फ़ पांडे ने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के उत्थान, युवाओं को जागरूक करने तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

0 Comments