*मोरवा शिव मन्दिर में साफ सफाई कर ली स्वच्छता की शपथ*
*भाजपाईयों ने मंदिर परिसर की चलाया सफाई अभियान*
*(सिंगरौली)*
22 जनवरी को अयोध्या मे भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को भाजपाईयों ने शिव मन्दिर मोरवा प्रांगण की साफ सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता की शपथ ली। इस मौके पर सिंगरौली विधायक ने कहा कि भगवान श्री राम जी के जीवन के आदर्शों को अपने जीवन में लाकर राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। इस अवसर भगवान श्री राम को भजन एवं कीर्तन के माध्यम से स्मरण किया गया। इस दौरान नगर पालिक निगम के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। गौरतलब है की प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। 22 जनवरी को मोरवा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में भी सुबह से ही विभिन्न आयोजन सुनिश्चित किए गए हैं। जिसे लेकर यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, नगर पालिक निगम के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेन्द्र गोयल, भाजपा मंडल सिंगरौली के अध्यक्ष भूपेन्द्र गर्ग बंटी, अरविन्द तिवारी, पवन प्रताप सिंह बंटी, विनोद सिंह कुरूवंशी, विमल गुप्ता, राजेश गुप्ता, पार्षद अनारकली, मोरवा थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार, नगर पलिक निगम के अधिकारी, कर्मचारी व थाने के बल ने पुरे मंदिर परिसर की साफ सफाई कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
SOCIAL MEDIA PLATFORMS (PLEASE FOLLOW US)