दहगवां। दिवाली मनाने के बाद बाइक से दिल्ली जा रहे पिता-पुत्र को जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उसहैत के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी सोनू अपने पिता के साथ दिल्ली में रहता था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। दिवाली पर वह पिता के साथ ही गांव आया था। दिवाली मनाने के बाद शनिवार शाम को वह बाइक से पिता को साथ लेकर दिल्ली जा रहा था। बाइक जैसे ही जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर के पास पहुंची कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता रामदास गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सोनू तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। युवक हेलमेट भी नहीं लगाया था।
SOCIAL MEDIA PLATFORMS (PLEASE FOLLOW US)