दिल्ली हाईवे पर गड्डो में आकर पलट रहे बाहन लोग हो रहे घायल
उझानी : बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बदायूं - दिल्ली हाइवे पर कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास हाइवे पर गहरे गडडे हैं। जिसमें आकर लगातार वाहन पलट रहे हैं और गड्डों में आकर लगातार बाइक सवार व स्कूटी सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। मंगलवार को तीन बजे के आसपास भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने महीनों से भरा पानी और गहरे गड्ढों का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि गांव से बच्चे साइकिल से स्कूल जाते है बह गहरे गड्ढों और पानी भरने से निकल नहीं पाते कई वाहन पलट गए है इस वजह से सभी वाहन वाले लोग दूसरी रोंग साइड से निकल रहे है जिससे दुर्घटना होने की स्थिति बनी रहती है और जिला प्रशासन मौन है । अगर जल्द यह गडडे सही नहीं कराया गए तो भारतीय किसान यूनियन भानू जिला स्तरीय बड़ा आंदोलन करेगी । इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अनिल ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
*जिला हेड रिपोर्टर जयपाल सिंह की रिपोर्ट बदायूं*
0 Comments