बिल्सी में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर खूब बरसे
बिल्सी = उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिल्सी में आज एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया जिस में बदायू से लोकसभा सीट के उम्मीदवार दुर्विजय सिंह शाक्य के लिए वोट की अपील करते हुए फिर से मोदी जी को प्रधान मंत्री बनाने की बात रखी समाजवादी पार्टी के द्वारा बदले गए लोकसभा प्रत्याशियों पर योगी जी बोले की हार के डर से बार बार बदले जा रहे प्रत्याशी
इसी के साथ मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं की उपलब्धियों बताते हुए कहा की मोदी जी ने 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दे रहे हैं और 60 करोड़ लोगों को प्रति वर्ष 5 लाख का स्वस्थ बीमा का कवर, 50 करोड़ लोगों के जनधन खाते , 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि , 10 करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर फ्री ,और 12 करोड़ लोगों के घर में शौचालय , 4 करोड़ लोगों को पक्का मकान बन गए है
कई महा पुरुषो का नाम लेते हुए उन्हें सम्मान देने के लिए हर जनपद में पार्क बना कर मूर्तिया लगवाने की बात कही। कांग्रेस,सपा ,बसपा,के लोगों को भारत के खिलाप हिडन एजेंडा बताते हुए कांग्रेस,सपा,बसपा,के लोगों से सावधान रहेंगे को बोल दिया कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा की कर्नाटक में कांग्रेस ने पिछड़ी जाति का 6% आरक्षण काट कर मुसलमानों को दे दिया 6% आरक्षण काट कर काग्रेस सरकार आप सभी के हक में डकैती कर बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के बनाए गए संविधान का अपमान करना चाहती है योगी आदित्यनाथ ने सपा की आड़े हाथ लेते हुए कहा की सपा के गुंडों और माफियायो में कमर सीधी कर ठिकाने लगा दिया कल्याण जी की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त ना करने वाले सपा अध्यक्ष एक माफिया के मरने पर फातिया पड़ने जाते है अंतिम शब्दों में दुर्विजय सिंह शाक्य को जिताने के अपील कर अपने शब्दो को विराम दिया
तहसील हेड रिपोर्ट / आर के आर्य
SOCIAL PLUGIN (PLEASE FOLLOW US)