Ticker

6/recent/ticker-posts

बसपा की कद्दावर नेता ममता शाक्य हुई भाजपा में शामिल।


*बसपा की कद्दावर नेता ममता शाक्य हुई भाजपा में शामिल*,

*ममता शाक्य को सदस्यता ग्रहण कराते केन्द्रीय मंत्री बी एल वर्मा साथ में विधायक हरीश शाक्य*

बिल्सी - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष देश और प्रदेश के वरिष्ठतम नेतागणों की उपस्तिथि में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रत्याशी बसपा 114 विधान सभा क्षेत्र बिल्सी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ममता शाक्य मुलत्या बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया निवासी है जिन्होंने अपनी राजनीति की शुरुवात 2015 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जिला पंचायत क्षेत्र बांस बरौलिया से सभी दलों के प्रत्याशियों को परास्त कर लगभग 5000 हजार मतों से विजईश्री हुई थीं 2022 में बहुजन समाज पार्टी से विधान सभा चुनाव भी लड़ चुकीं है बदायूं की सभी विधानसभाओं में बसपा उम्मीदवारों की सूची में दूसरे स्थान पर रहीं थीं।ममता शाक्य के भाजपा में आने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।
ममता शाक्य के नेतृत्व में बसपा के जिला प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हीरालाल शाक्य जन अधिकार पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी हरविलास शाक्य नानक चन्द्र कुशवाह बसपा विधान सभा प्रभारी सहसवान गजेंद्र तोमर पूर्व बसपा प्रभारी बिल्सी के साथ कई वर्तमान प्रधान बी डी सी सदस्य पूर्व प्रधान पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । इस मौके पर मुशाहिद मलिक सौरव सागर टिंकू शाक्य अरविन्द मौर्य गंगा सहाय मौर्य हरिओम शाक्य राकेश शाक्य तिलक सागर पूर्व प्रधान अमर चन्द्र कोरी हरपाल सागर के साथ सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
तहसील हेड रिपोर्ट /आर के आर्य

Post a Comment

0 Comments