Ticker

10/recent/ticker-posts

जिला सिवनी के लखनादौन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती


जिला सिवनी के लखनादौन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती


हम आपको बता दें जिला सिवनी के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक लखनादौन में परम पूज्य बोधिसत्व,भारत रत्न,सिंबल आफ द नालेज संविधान निर्माता एवं देश के प्रथम कानून मंत्री डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की 133वी जयंती दिनांक 14/04/24. को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई,जैसा कि हम सभी को पता है की
देश के प्रथम कानून मंत्री, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म दिवस 14अप्रेल को रहता है,हर साल 14. अप्रैल को एक बड़े उत्साह के रूप में भारत भर में मनाया जाता है।महाराष्ट्र सरकार द्वारा अंबेडकर जयंती को ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
क्योंकि डॉ० भीमराव अम्बेडकर को *"ज्ञान का प्रतीक"*(सिम्बोल ऑफ नॉलेज) माना जाता है।
*इस दिंन को पूरे भारत वर्ष में सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया है।*
नई दिल्ली, संसद में उनकी मूर्ति पर हर वर्ष भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री,(दुसरे राजनीतिक पार्टियों के नेताओं सहित) द्वारा सम्माननीय श्रद्धांजलि दिया करते हैं। भारत के अलावा विश्व के 65 से अधिक देशों में अंबेडकर जयंती मनाई जाती है।
सन् 2016.मे, अंबेडकर की 125.वी जयंती 102.देशों में तथा *संयुक्त राष्ट्र संघ* में मनाई गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने उन्हें विश्व का प्रणेता कहा था। संयुक्त राष्ट्र 2016.से अंबेडकर जयंती मना रहा है।डां बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की पहली जंयती सदाशिव रणपिसे द्वारा 14 अप्रैल 1928.को पुणे में मनाई गई थी। रणपिसे अंबेडकर जी के अनुयाई थे। उन्होंने अंबेडकर जयंती की प्रथा शुरु की ।
*महाराष्ट्र सरकार द्वारा अंबेडकर का स्कूल प्रवेश दिवस 7. नवंबर को विद्यार्थी दिवस घोषित किया है।*
इस दिन महाराष्ट्र के सभी विद्यालयों एवं कानिष्ट महाविद्यालयों में अंबेडकर के जीवन पर आधारित व्याख्यान, निबंध, प्रतियोगिताएं, क्विज कॉम्पिटिशन , कविता, पाठ,ज्ञ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। *क्योंकि प्रकांड विद्बन होते हुए भी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जन्म भर विद्यार्थी बनकर ही रहे।*
आज के भारत में दलित वंचित शोषित, बौद्ध, समाज भगवान के रूप में अंबेडकर जी को मानते हैं।अंबेडकर के सम्मान में भारतीय संविधान दिवस (राष्ट्रीय कानून दिवस)26. नवंबर को मनाया जाता है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार अंबेडकर के 125.वी जयंती वर्ष के रूप में 26. नंबर 2015.को पहला औपचारिक संविधान दिवस मनाया गया।26.नबंर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और डां भीमराव अम्बेडकर के विचारों अवधारणाओं का प्रचार करने के लिए चुना गया है।
सिवनी जिले में भी विभिन्न जगहों पर अंबेडकर जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है।

न्यूज नेशन एक्सप्रेस से जिला ब्यूरो हीरालाल डेहरिया की रिपोर्ट