*सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया, 14 दिसंबर की रैली को सफल बनाने का आह्वान*
*सहारनपुर* यूपीए अध्यक्ष एवं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की और आगामी 14 दिसंबर को होने वाली “वोट चोरों गद्दी छोड़ो” रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रभारी महिला सपना सोम के नेतृत्व में केक काटकर सोनिया गांधी के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सपना सोम, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, जिला अध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली, वरिष्ठ नेता जावेद साबरी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव मधु सहगल, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अरविंद पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रशासन प्रभारी वरुण शर्मा, सत्यम भूरियान सैनी व हाजी शौकत सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और सेवा की प्रतीक हैं। यदि वह चाहतीं, तो प्रधानमंत्री बन सकती थीं, लेकिन उन्होंने कभी पद की लालसा नहीं की। उनका व्यक्तित्व आज भी देश और विश्व के लिए प्रेरणा है। वक्ताओं ने 14 दिसंबर की रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को अधिक संख्या में कांग्रेस से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवा दल के महानगर अध्यक्ष अमरदीप जैन ने किया।
SOCIAL MEDIA PLATFORMS (PLEASE FOLLOW US)