मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")
BREAKING NEWS
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...

छात्रों को सलाह देने के लिए 826 ब्लॉक करियर काउंसलर रखे जाएंगे.


यूपी में 826 ब्लॉक करियर काउंसलर की भर्ती की जाएगी। हर ब्लॉक में एक करियर काउंसलर रखा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग संविदा पर इनकी भर्ती करेगा। हर महीने 25 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी

करियर काउंसलर पद पर भर्ती के लिए एमए मनोविज्ञान व करियर काउंसिलिंग में डिप्लोमाधारक आवेदन कर सकेंगे। राजकीय माध्यमिक स्कूलों व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों की यह करियर काउंसिलिंग करेंगे। यही नहीं छात्र अगर मानसिक तनाव में हैं, तो उनकी मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग भी यह काउंसलर करेंगे। शिक्षकों को प्रशिक्षित भी करेंगे और अपने ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। सरकारी माध्यमिक स्कूलों में छात्र अपनी रुचि के अनुसार किन-किन क्षेत्रों में आगे करियर बना सकते हैं, इसकी जानकारी यह करियर काउंसलर उन्हें देंगे।

हर हफ्ते चलेगा विशेष सत्र:प्रत्येक ब्लॉक में सरकारी माध्यमिक स्कूलों को सूचीबद्ध कर उनके यहां हर हफ्ते विशेष सत्र चलाया जाएगा। इसमें छात्र कॅरियर से संबंधित जानकारी हासिल कर सकेंगे। यही नहीं समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिससे छात्रों को उचित मार्गदर्शन मिल सके।

यूपी बोर्ड की इस पहल से कई छात्रों को लाभ होगा विशेष कर पिछड़े क्षेत्र के स्टूडेंट भी इसका लाभ उठा सकेंगे. 

Join the conversation