नगर पालिका अध्यक्ष का भव्य स्वागत, समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने जताया आभार
बदायूं
आज नगर पालिका अध्यक्ष माननीय चेयरमैन साहिबा फातिमा रज़ा जी का समाजवादी पार्टी बदायूं विधानसभा महिला सभा की अध्यक्ष नूर अफशा (नूरी) के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम चेयरमैन साहिबा के बदायूं में किए गए शानदार विकास कार्यों को देखते हुए आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और चेयरमैन फातिमा रज़ा का स्वागत कर उनके प्रयासों की सराहना की। महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जनाब आबिद रज़ा सहाब का भी आभार व्यक्त किया।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की अध्यक्ष नूर अफशा ने कहा कि चेयरमैन साहिबा ने बदायूं में विकास की एक नई दिशा दी है, और हम सब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोनिया सिंह की कलम से 📝
SOCIAL MEDIA PLATFORMS (PLEASE FOLLOW US)