Ticker

10/recent/ticker-posts

गिरफ्तारी की मांग।


*ज़िला महिला कांग्रेस ने कर्नाटक में सैक्स स्केंडल में फंसे सांसद व उनके पिता की गिरफ्तारी मांग ,शिकायतकर्ता महिलाओं को कराई जाए सुरक्षा व्यवस्था।*



बदायूँ-प्रांतीय आवाह्न पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीणा शाक्य की अध्यक्षता में और प्रदेश महासचिव सुनीता सिंह महिला कांग्रेस, प्रदेश सचिव उपासना चौहान आज महिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन एव ज्ञापन देने का कार्यक्रम था जिससे पूर्व ही परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस प्रशासन ने जिला कांग्रेस कार्यालय की घेराबंदी कर महिला कांग्रेस की नेताओ को गिरफ्तार कर लिया जिसमे महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुनीता सिंह व प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव उपासना चौहान मुख्य रूप से मौजूद रही इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुनीता सिंह प्रदेश सचिव उपासना चौहान ज्ञापन देते हुए कहा कि प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता श्री पर लगे यौन दुव्यवहार के गम्भीर आरोपों से संबंधित राष्ट्रीय महिला आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हैं, एच०डी० रेवन्ना कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) पार्टी से सांसद हैं। यह कि हमारे संज्ञान में एक पेन ड्राइव है जिसमें कथित और हासन में जारी किये गये वीडियों में सभी उम्र की 500 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण करने व उन्हें परेषान करके मानसिक सुख प्राप्त करने का
आरोप लगाया गया है। जो कि अन्तर्गत धारा 354ए, 354बी, 354सी, 354डी, और 509 के तहत एक गम्भीर अपराध की श्रेणी में आता है।
यह अधिनियम न केवल इनमें शामिल महिलाओं की गोपनीयता और गरिमा का उल्लंघन करता है बल्कि
उनकी सुरक्षा और कल्याण के लिए भी एक महत्वपूर्ण खतरा है। महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला करने या अपराधिक बल प्रयोग करने के लिए आईपीसी 1860 की धारा 354ए, बी, सी, और 509 के तहत शिकायत दर्ज की जानी चाहिए कारावास की सजा तीन साल से कम नहीं होगी जिसे सात साल तक बढ़ाया जा सकता है और जुर्माना देना होगा। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष मीना शाक्य ने कहा हमे विष्वास है कि भारत के माननीय राष्ट्रपति इस सम्बन्ध में त्वरित और निर्णयक कार्यवाही करेंगे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना शाक्यके नेतृत्व में प्रदेश महासचिव सुनीता सिंह महिला कांग्रेस, प्रदेश सचिव उपासना चौहान, शहर अध्यक्ष गुलनाज, जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रवेश शाक्य, सचिव सुमेरा, मीनाक्षी वर्मा सभी ने अपनी गिरफ्तारी दी एक घंटा गिरफ्तार रखने के बाद पुलिस ने छोड़ा महिला कांग्रेस ने प्रज्वल रेवेन्ना के खिलाफ अपनी आवाज़ मजबूती से उठाई उसे विदेश से बुलाकर तुरंत गिरफ्तार किया जाए