*सिंगरौली -मो. यूसुफ कुरैशी उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली द्वारा उप निरीक्षक श्री अभिषेक सिंह परिहार, श्री जितेन्द्र सिंह भदौरिया, श्री विनोद कुमार सिंह, श्री पंचराज सिंह के कंधो में दो स्टार के साथ एक और स्टार लगाते हुये कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर कार्य करने की दी गई शुभकामनाए।*
दिनांक 30.12.2023 को पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा जिला पुलिस बल में पदस्थ उप निरीक्षको को निरीक्षक पद का कार्यवाहक प्रभार (उच्च पद पर कार्य करने का अधिकार) दिये जाने के फलस्वरूप जिले के चार उप निरीक्षको को यह लाभ दिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कार्यवाहक निरीक्षको को बुके देकर शुभकामनाए दी जाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में श्री पी.एस. परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर एवं निरीक्षक कपूर त्रिपाठी, थाना प्रभारी नवानगर मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी नवनियुक्त कार्यवाहक निरीक्षको को उनके पदीय कर्तव्य एव उनके दायित्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
SOCIAL MEDIA PLATFORMS (PLEASE FOLLOW US)