बदायूं सांसद आदित्य यादव ने उझानी मैंथा फैक्ट्री कांड के तीनो मृतकों के परिजनों से की मुलाकात
बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कुढा नरसिंहपुर गांव की मैंथा फैक्ट्री में तीन सुरक्षा गार्डों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के बदायूं सांसद आदित्य यादव ने मैंथा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में मृतक तीनों सुरक्षा गार्डो के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया । सांसद आदित्य यादव ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की । उन्होंने कहा कि घटना को काफी समय बीत जाने के बाबजूद अभी तक सच्चाई सामने नहीं आ सकी है और न ही दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हुई है। ऐसे प्रकरण में एसआईटी द्वारा जांच जरुरी है।
सांसद आदित्य यादव सबसे पहले थाना बिल्सी क्षेत्र के वसावनपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक जुगेन्द्र यादव के परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। इसके पश्चात वे विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर के ग्राम पसेई पहुँचे, जहां मृतक विवेक यादव के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। अंत में दातागंज विधान सभा क्षेत्र के मुड़सेना गांव पहुंचकर मृतक वीरभान सिंह यादव के परिजनों से मुलाकात की । परिजनों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यह कांड फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से हुआ जिसमे तीन निर्दोषो की जान चली गई। उन्होंने प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए । उन्होंने कहा इतने बड़े हादसे के बाद भी पीड़ित परिवारों को न तो समय पर न्याय मिला और न ही कोई प्रभावी आर्थिक सहायता दी गई। सांसद ने कहा समाजवादी पार्टी पीडित परिवारों के साथ मजबूती से खडी है । इसके उपरांत सांसद आदित्य यादव अपने संसदीय क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों एवं कस्बों में पहुँचकर क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने आमजन, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, जनहित के मुद्दों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह, पूर्व विधायक आर.के. शर्मा, सुनील यादव, उदयवीर शाक्य, रजनीश गुप्ता, रचित गुप्ता, सुरेंद्र यादव, अशोक यादव, किशोरीलाल शाक्य, खजाना देवी, सुरेंद्र सागर, सुशांत सिंह राठौर, सुनीता पाल,पान सिंह प्रमुख, मोतशाम सिद्दीकी,प्रदीप गुप्ता, ताहिर अंसारी, संजीव यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
*जिला हेड रिपोर्टर जयपाल सिंह की रिपोर्ट बदायूं*
0 Comments