उझानी पुलिस ने एक किलो अफीम व एक गाडी पिकअप समेत दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० बृजेश कुमार सिंह द्धारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत विजेंद्र द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं श्री देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना उझानी प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, एसआई विनय कुमार, कां० मोहित चौहान, कां० निशांत कुमार, कां० अभिनय छोंकर ने मुखबिर की सूचना पर बसोमा रोड निकट नवल किशोर पटाखे की दुकान के पास से आभियुक्त अतुल कुमार शर्मा पुत्र अरुण कुमार शर्मा उर्फ अन्नू, शिवम भारद्धाज पुत्र भीषम शर्मा निवासीगण ग्राम रिसौली थाना बिल्सी जनपद बदायूं को एक गाडी पिकअप मय एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार तीन बजे के आसपास गिरफ्तार अभियुक्तो को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
*जिला हेड रिपोर्टर जयपाल सिंह की रिपोर्ट बदायूं*
0 Comments