Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वेच्छा आनंद क्लब के अध्यक्ष सतानंद पाठक को राज्य स्तर पर मिला पुरस्कार.


रोशनी आनंद वि. सिंह पन्ना-
*स्वेच्छा आनंद क्लब के अध्यक्ष सतानंद पाठक को राज्य स्तर पर मिला पुरस्कार* 
आनंद के आयाम संगोष्ठी में खुशहाली
पर मंथन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया शुभारंभ, देशभर के विशेषज्ञ हुए शामिल
पन्ना,भोपाल में 20 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस के अवसर पर राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा “आनंद के आयाम” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन आनंद विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने कार्य को दक्षता और समर्पण के साथ करना भी आनंद का एक महत्वपूर्ण स्वरूप है। उन्होंने समाज में सकारात्मकता और सेवा भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
पन्ना से सतानंद पाठक हुए सम्मानित
सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 02अक्टूबर 2025) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर पन्ना जिले से स्वेच्छा आनंद क्लब के अध्यक्ष सतानंद पाठक को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया, विदित हो कि शिक्षक सतानंद पाठक द्वारा जल संरक्षण ,पक्षियों को दाना पानी, पौधारोपण ,नेकी की दीवार, पुस्तकालय जैसे विभिन्न अभियान इनके द्वारा लगातार चलाए जा रहे हैं सतानंद पाठक को 2019 में राज्यपाल से सम्मानित भी किया जा चुका है ।
संत-विद्वानों ने रखे विचार, बड़ी संख्या में सहभागिता
कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए संतों, विद्वानों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों ने “आनंद” के विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा किए। विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments