Ticker

6/recent/ticker-posts

उझानी में ईद उल फितर की नमाज अदवो एहतराम के साथ की गई अदा.



उझानी में ईद उल फितर की नमाज अदवो एहतराम के साथ की गई अदा, एक दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद

बदायूं जिले के कस्बा उझानी में शनिवार साढ़े आठ बजे के आसपास ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाजियों ने साफ-सुथरे कपड़े पहनकर अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया और देश व समाज में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। ईदगाह में साढ़े 8 बजे के आसपास इमाम साहब नोमान ने ईद की नमाज अदा कराई और तकरीर में आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

 जिला हेड रिपोर्टर जयपाल सिंह की रिपोर्ट बदायूं

Post a Comment

0 Comments