बदायूँ: राम नवमी मेले का फीता काटकर भावी प्रत्याशी अंकुर चौहान ने किया उद्घाटन
आज जनपद बदायूँ के जिला पंचायत क्षेत्र 33 रिनोइया से भावी प्रत्याशी अंकुर चौहान ने ग्राम पंचायत भैसोरा एवं ग्राम पंचायत कोटरा स्थित देवस्थान काले देव पर आयोजित राम नवमी मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अंकुर चौहान ने कहा कि वे क्षेत्र में विकास के उद्देश्य से आए हैं और आगे भी निरंतर विकास कार्य करते रहेंगे। उन्होंने गांव का भ्रमण कर विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया और ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले रिनोइया, भैसोरा और कोटरा गांवों के विकास को प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने कहा, "मैं आपके नजदीकी गांव सरौता का रहने वाला हूं और आपके बीच का ही बेटा हूं। मैं यहां काम करने आया हूं और पूरी ईमानदारी से काम करूंगा।"
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया।
इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें नागा बाबा मंदिर के महंत बाबा सूरज दास जी, ओमवीर यादव, प्रेमचंद यादव, हिमांशु सक्सेना, धर्मेंद्र राजपूत, पवन तोमर, प्रताप यादव, मनोज यादव, अमित चौहान, देवेश यादव, भानु प्रताप, तरुण ठाकुर, विपिन कुमार, लालू, दिनेश चौहान, नरेंद्र चौहान, विशाल सिंह सहित अन्य ग्रामवासी शामिल रहे।
जिला हेड रिपोर्टर: जयपाल सिंह, बदायूँ
0 Comments