Ticker

6/recent/ticker-posts

छिपकली गिरे दूध की चाय पीने से परिवार में दहशत, सभी सीएचसी पहुंचे



पिपरौल गांव में छिपकली गिरे दूध की चाय पीने से परिवार में दहशत, सभी सीएचसी पहुंचे
बदायूं। जनपद के थाना उझानी क्षेत्र के पिपरौल गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के लोगों ने अनजाने में छिपकली गिरे दूध से बनी चाय पी ली। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत फैल गई और सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उझानी ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरौल गांव निवासी रवि शंकर (50 वर्ष) सहित कमलेश देवी, आरती, लक्ष्मी, मयंक, सोनम, कोमल, सुषांत और भागवती ने सुबह घर में चाय बनाई थी। चाय पीने के कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि जिस दूध का उपयोग किया गया था, उसमें छिपकली गिर गई थी।
इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में कई सदस्यों को घबराहट और बेचैनी महसूस होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन सभी को लेकर तुरंत सीएचसी उझानी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी जांच की और आवश्यक दवाएं दीं।
चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने से सभी की स्थिति नियंत्रण में रही और फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि खाद्य पदार्थों को हमेशा ढककर रखें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।
वहीं, सीएचसी उझानी के चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने सलाह दी है कि यदि किसी खाद्य या पेय पदार्थ में कोई संदिग्ध वस्तु गिर जाए तो उसका सेवन न करें और तुरंत सतर्कता बरतें।
✍️ रिपोर्ट: जयपाल सिंह, जिला हेड
📍 बदायूं

Post a Comment

0 Comments