चीन, जिसे दुनिया का सबसे नास्तिक देश कहा जाता है, कहा से कहा पहुच गया, हम धर्मों की लड़ाई में उलझे रहे.

Notification

×

Code 1

JOIN & SUBSCRIBE

चीन, जिसे दुनिया का सबसे नास्तिक देश कहा जाता है, कहा से कहा पहुच गया, हम धर्मों की लड़ाई में उलझे रहे.

Tuesday, June 17, 2025 | Tuesday, June 17, 2025 Last Updated 2025-06-17T05:04:22Z
    Share

🔴 "जब युवा दिशा भटकते हैं, तो देश दशकों पीछे चला जाता है..."

क्या आप जानते हैं?

🌏 चीन, जिसे दुनिया का सबसे नास्तिक देश कहा जाता है —
जहां 91% लोग किसी भी धर्म को नहीं मानते।
ना मंदिर, ना मस्जिद, ना कथा-प्रवचन, ना चमत्कारों की उम्मीद…

लेकिन इसी चीन ने बीते 40 साल में गरीबी को मिटा दिया,
एक ही जेनरेशन में भूख से बिलखते बच्चों को
दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी एक्सपोर्टर बना दिया।

क्यों?
क्योंकि वहां का युवा...

✅ सरकार को गाली नहीं देता, स्किल सीखता है।
✅ धर्म के नाम पर लड़ता नहीं, डेटा-साइंस पढ़ता है।
✅ वीडियो गेम खेलकर टाइमपास नहीं करता, गेम डेवलप करता है।
✅ TikTok बनाकर समय नहीं गंवाता, AI App बनाता है।

और एक हम हैं…
जहां युवा...

❌ नेता की जाति में उलझा है,
❌ अभिनेता के अफेयर में व्यस्त है,
❌ क्रिकेटर की शादी में बौरा गया है।

📱 Instagram Reels में नाचना गर्व है,
📖 Coding सीखना शर्म की बात हो गई है।

💭 जब भी भारत का युवा कहता है – “देश नहीं बदलता”,
तो एक सवाल पूछने का मन करता है –
“तू खुद कब बदलेगा?”

देश की सबसे बड़ी शक्ति उसका युवा होता है,
लेकिन अगर वही शक्ति केवल भीड़ में तब्दील हो जाए,
तो वो देश शक्ति नहीं, बोझ बन जाता है।

🛑 अब भी समय है –
नेताओं के पीछे नहीं, नॉलेज के पीछे भागिए।
डायलॉग से नहीं, डिजाइन से दुनिया बदलिए।

👉 देश तभी बदलेगा, जब युवा खुद को बदलने को तैयार होगा।


---