Ticker

10/recent/ticker-posts

Good News : स्वतंत्रता सेनानी के परिवार का सम्मान


भाजपा का गांव चलो अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने किया स्वतंत्रता सेनानी के परिवार का सम्मान

आज दिनांक को भाजपा संगठन की ओर से 24 घंटे प्रवासी कार्यकर्ता का गांव चलो अभियान कार्यक्रम संगठन की ओर से तय था जिसके अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंडल घोड़ाडोंगरी के विभिन्न बुथो पर जाकर प्रवासी कार्यकर्ताओं की मॉनिटरिंग की साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी के परिवार का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय भाजपा संगठन की ओर से पूरे भारत में एक साथ किया जा रहा है कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करने के साथ-साथ आमजन की जो समस्याएं बूथ पर होती है वह कई बार सामने नहीं आ पाती जिसका की समाधान करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं कि ऐसी समस्याएं जिनका बूथ पर निराकरण हो सके उसको संबंधित अधिकारियों से बात करके समस्या का निराकरण तत्काल करवाऐ l