उझानी को एक और डॉक्टर की मिली सौगात, घर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
बदायूं के कस्बा उझानी के लिए गर्व का क्षण तब आया जब नगर के मौहल्ला नझियाई के रहने वाले शुजा बसीम पुत्र डॉ० बसीमउद्दीन ने कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री को पूरा किया और वहीं रहकर एक वर्ष तक विधिवत रूप से अपनी सेवाएं दी। शुजा बसीर ने डॉक्टर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। डॉक्टर की पढ़ाई पूरी कर घर लौटने पर परिजनों, रिश्तेदारों और नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। घर पहुंचते ही फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। वहीं डॉ० बनकर आए शुजा बसीम के चाचा डॉo नईमउददीन ने शनिवार 6 बजे के आसपास बताया कि छात्र ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर चिकित्सा क्षेत्र में सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नव नियुक्त डॉक्टर को शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि डॉक्टर बनकर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे उझानी का मान बढ़ाया है।
नगर के गणमान्य लोगों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र को एक और योग्य डॉक्टर मिलने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर परिजनों ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और डॉक्टर की सफलता को पूरे नगर की उपलब्धि बताया।
जिला हेड रिपोर्टर जयपाल सिंह की रिपोर्ट बदायूं
0 Comments