Ticker

6/recent/ticker-posts

नीट पेपर लीक केस में एक और शिक्षिका गिरफ्तार.


दिल्ली: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिजिक्स की शिक्षिका मनीषा संजय हवलदार को गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मनीषा संजय हवलदार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के उस पैनल का हिस्सा थीं, जिसे NEET-UG 2026 परीक्षा के लिए विषय विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया गया था। वह फिजिक्स विषय की विशेषज्ञ थीं और प्रश्नपत्र के भौतिक विज्ञान सेक्शन तक उनकी सीधी पहुंच थी।
जांच एजेंसी का आरोप है कि मनीषा हवलदार ने फिजिक्स के कुछ प्रश्न सह-आरोपी मनीषा मंधारे के साथ साझा किए थे। जांच के दौरान यह सामने आया कि साझा किए गए सवाल NEET-UG 2026 परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मेल खाते हैं।
सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि मनीषा हवलदार वर्तमान में पुणे स्थित सेठ हीरालाल सराफ प्रशाला कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, सह-आरोपी मनीषा मंधारे को 16 मई को गिरफ्तार किया गया था।
सीबीआई अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक में और कौन-कौन लोग शामिल थे। मामले के खुलासे के बाद देशभर के छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

🔥 मुख्य संपादक : सोनिया सिंह
      9997851830

Post a Comment

0 Comments