एमएलसी देवेंद्र प्रताप का मऊ मे आगमन को लेकर बैठक
(मऊ ) जिला संवाददाता दुर्गावती अंचल की रिपोर्ट --
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई मऊ की कार्यसमिति की एक आवश्यक बैठक श्री ओमप्रकाश सिंह प्रदेशीय प्रचार मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवास पर आहुत की गई । जिसमें दिनांक 11 जुलाई 2026 को माननीय विधायक श्री देवेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारीयों एवं लीगल टीम का सम्मान समारोह नगर पालिका कम्युनिटी हॉल मऊ में किए जाने के साथ विभिन्न आगामी तैयारियों पर चर्चा की गई । क्योंकि इनके अथक प्रयास से ही शिक्षकों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी की पहल पर विभागीय टी.ई.टी. कराने तथा सभी शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक/रसोइया को कैशलेश चिकित्सा का लाभ मिला है। तथा अन्य शिक्षक समस्याओं पर इनका संघर्ष निरन्तर जारी है। इसलिए जनपद मऊ की जिला कार्यकारिणी की तरफ से विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है। शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री नित्य प्रकाश यादव एवं जिला मंत्री श्री ब्रह्मानंद सिंह द्वारा यह बताया गया कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से शिक्षकों की सहभागिता एवं प्रचार प्रसार किया जाना है। अतः शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ने हेतु इन महानुभावों का भव्य स्वागत जनपद मऊ से प्रारंभ होगा । इस अवसर पर जिला इकाई के पदाधिकारी जिला कोषाध्यक्ष श्री मुंशी प्रेम चंद जी, क्रमशः वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरिहर यादव, श्री जगदीश गौतम जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामसिंह जी , जिला उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह जी, सुनील कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, अरविंद सिंह जिला उपाध्यक्ष, अनिल कुमार जी, अरविंद अंचल जी यशपाल सिंह जी, श्री शिवशंकर जी, श्री बालेश्वर राम जी, दिलीप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, ओमप्रकाश मौर्य जी जिला उपाध्यक्ष, राजेश यादव जी ब्लॉक अध्यक्ष, सत्येन्द्र कुमार जिला उपाध्यक्ष वेतन भोगी ऋण समिति मऊ, जीवधन यादव जिला उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
0 Comments