Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी लेने के लिए आवेदन तिथि 24 मई.



सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक दिन और बढ़ा दी है। पहले यह अंतिम तिथि 23 मई निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 मई कर दिया गया है।

बोर्ड के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक और तकनीकी दिक्कतों के कारण कई विद्यार्थियों को आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए छात्रों की सुविधा के लिए यह अहम फैसला लिया गया है। वहीं, कुछ विद्यार्थियों का दावा है कि वेबसाइट हैक होने की वजह से फीस के मूल्य में भी बदलाव दिखाई दे रहा था।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि बढ़े हुए लोड और कुछ तकनीकी हस्तक्षेप के प्रयासों के चलते आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, लेकिन अब सभी छात्र अतिरिक्त समय का लाभ उठाकर आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि स्कैन कॉपी प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों को “वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स” और “री-इवैल्यूएशन” जैसी आगे की प्रक्रियाओं के लिए भी दो दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, ताकि वे अपनी उत्तरपुस्तिका को ध्यानपूर्वक देखकर सही निर्णय ले सकें।

बोर्ड ने कहा है कि बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments