Ticker

6/recent/ticker-posts

उझानी में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा.


उझानी में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
उझानी, बदायूं। कस्बा उझानी में शनिवार शाम करीब 6 बजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम पूरे उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं आयोजकों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजसेवी, युवा एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और डीजे की धुनों पर युवाओं का उत्साह देखने को मिला। हाथों में भगवा ध्वज लिए युवा “महाराणा प्रताप अमर रहें” के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे।
कार्यक्रम आयोजकों ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप त्याग, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।

Post a Comment

0 Comments