Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का अलर्ट, कई राज्यों में लू का कहर बढ़ने की आशंका.


नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 22 मई से 28 मई के बीच उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में भीषण लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी तापमान लगातार बढ़ सकता है। इन क्षेत्रों में 24 से 27 मई के दौरान भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है। वहीं राजस्थान में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में 24 से 28 मई के बीच अत्यधिक गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
मौसम विभाग ने विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भी लू चलने की संभावना व्यक्त की है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है।
— मुख्य संपादक : सोनिया सिंह
NEWS NATION EXPRESS
Multimedia News Network
Government Registered

Post a Comment

0 Comments