Ticker

6/recent/ticker-posts

शिया समुदाय ने काली पट्टी बांध कर अदा किया नवाज.


लोकेशन... बांदा 
रिपोर्ट... अनुराग तिवारी 

स्लोगन... प्रशासन के निगरानी में ईद-उल-फितर पर्व का हुआ सम्पन्न
शिया समुदाय ने काली पट्टी बांध कर अदा किया नवाज 
 
एंकर..... बांदा में ईद-उल-फितर पर्व जिला प्रशासन की निगरानी शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ जिसके लिए डीआईजी राजेश एस की अगुवाई में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही संबंधित अधिकारियों,कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजनता से बातचीत करते हुए त्यौहार को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। जनपदवासियों को ईद-उल-फितर पर्व की अधिकारियों द्वारा बधाई शुभकामनायें दी गई वहीं शिया समुदाय ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर ईद की नवाज अदा करते हुए घरों में सादगी के साथ पर्व मनाया l
 शिया समुदाय के इमाम ए जुमा मौलाना इमरान रजा गदीरी ने खुतबा देते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल के द्वारा जबरदस्ती ईरान पर हमला करके 160 बेगुनाह स्कूल में पढ़ने वाली मासूम बच्चियों को शहीद कर दिया गया ईरान में तख्ता पलट करने के लिए आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई व उनके साथियों को शहीद कर दिया गया पाकिस्तान के द्वारा अफगानिस्तान के 400 से अधिक बेगुनाह लोगों को मारे जाने के चलते शिया समाज द्वारा शोक मानते हुए घरों में बहुत ही सादगी के साथ ईद मनाई गई l दूसरी ओर समाजवादी पार्टी द्वारा ईद के मौके पर बाबूलाल चौराहे में पहले की तरह इस बार भी टेंट लगाकर सभी नमाजियों को गले लगाकर ईद की ढेरों बधाइयां व शुभकामनाएं दिया साथ ही देश में अमन चैन और सौहार्द कायम रहे ऊपर वाले से प्रार्थना की गई कार्यक्रम में उपस्थित सपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, सांसद कृष्णा पटेल,लोक सभा प्रभारी उमेश यादव जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा,राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित, वरिष्ठ नेता ईशान सिंह लवी,वीरेंद्र, गुप्ता बाबू निलेश श्रीवास विजय करण यादव, लालमन यादव,लोधी महेंद्र पाल वर्मा आर के समुद्र बबलू श्रीवास कल्लू चौहान, रहीस खान सुनील कुशवाहा नेतराम वर्मा रियाज अली सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Post a Comment

0 Comments