Ticker

6/recent/ticker-posts

दी गौर्स फाउंडेशन द्वारा होली महोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोहों कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दी गौर्स फाउंडेशन द्वारा होली महोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोहों कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

कानपुर-( श्याम गौड़)दी गौर्स फाउंडेशन सामाजिक, साहित्यिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा फागुनी होली के अवसर पर होली महोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोहों का आयोजन रविवार को पंडित क्रिस्टल स्क्वायर कानपुर में हुआ समारोहों के मुख्य अतिथि विजय पाण्डे (पंडित होटल) तथा कार्यक्रम अध्यक्ष कुलदीप गौड़ एवं स्वागत अध्यक्ष रमेश शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे होली के फाग, गीत और भजन के रंगों से समस्त वातावरण रंगमय हो गया इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण पारिवारिक जनों की महिलाओं ओर बालक, बालिकाओं ने होली के अवसर पर रंगारंग नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किया फूलो की होली और चंदन के तिलक के साथ सभी का स्वागत किया गया, फाउंडेशन के पदाधिकारियों में राजकुमार निर्मल, राजेंद्र निर्मल, राजेश गौड़, कैलाश चन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा, दीपक कुमार गौड़, अजय कुमार गौड़, विजय शर्मा, अनूप शर्मा, अशोक शर्मा, मदन लाल गौड़, वीरेंद्र प्रकाश शर्मा, ब्रिज नाथ गौड़, सुशील शर्मा, विनीत शर्मा, अमित कुमार गौड़, अरुण गौड़, संजय शर्मा, मनोज शर्मा, बाबूलाल गौड़, डालचंद गौड़, गोविन्द प्रकाश दाधीच, हेमंत कुमार शर्मा, सुनील गौड़ क्रीम बेल, सन्नी हरित, अमित शर्मा बबली, चन्दन शर्मा, केदार शर्मा, अंकित शर्मा, गिरधारी गौड़, रजनीश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, वैभव गौड़ मनोज कुमार शर्मा, सिद्धार्थ स्वामी प्रतीक शर्मा, रजनीश कुमार शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, राजेश गौड़ लाइफलाइन, अभिषेक गौड़, लेखराज गौड़, रवि गोस्वामी, अंकुर गौड़, शैलेन्द्र शर्मा, शशि गौड़, योगेश चुलेट उपस्थित रहे धन्यवाद फाउंडेशन के संस्थापक एवं समन्वयक रवि गौड़ एडवोकेट ने दिया