Ticker

6/recent/ticker-posts

दोस्त के घर युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर — मेडिकल कॉलेज रेफर



दोस्त के घर युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर — मेडिकल कॉलेज रेफर
बदायूं (उझानी): जिले के उझानी कस्बे के किला खेड़ा मोहल्ले में बुधवार को एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, थाना उझानी क्षेत्र के अहिर टोला निवासी 30 वर्षीय राजवीर (पुत्र महीपाल) की किला खेड़ा के एक युवक से दोस्ती थी। बुधवार को राजवीर अपने उसी दोस्त के घर गया हुआ था। इसी दौरान उसने अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उझानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे शाम करीब 7 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह कदम उसने किन परिस्थितियों में उठाया।


रिपोर्ट: जयपाल सिंह, जिला हेड रिपोर्टर, बदायूं

Post a Comment

0 Comments