दीवाली और छठ पूजा से ठीक पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं :
हितेश भारद्वाज (दिल्ली): दीवाली और छठ पूजा से ठीक पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं :
कमर्शियल सिलेंडर महंगा: 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 नवंबर से बढ़ोतरी की गई है। यह लगातार तीसरा महीना है जब दाम बढ़ाए गए हैं।
घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर: 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह अपने पुराने रेट ₹942 पर ही मिल रहा है।
बाहर का खाना और मिठाइयां होंगी महंगी: होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और मिठाई की दुकानों में कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग होता है। ईंधन महंगा होने से त्योहारी सीजन में बाहर खाना-पीना और मिठाइयां खरीदना महंगा हो सकता है।
पिछली बढ़ोतरी: इससे पहले 1 अक्टूबर को भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में ₹62.50 की बढ़ोतरी हुई थी।
प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट:
दिल्ली: ₹2,820 (₹10 की बढ़ोतरी)
मुंबई: ₹2,764
अहमदाबाद: ₹2,842
लखनऊ: ₹2,942
चेन्नई: ₹2,994.50
पटना: ₹3,132

Join the conversation