भारतीय किसान यूनियन चढूनी का 26वे दिन से धरना जारी, अब तक नहीं हुई कोई सुनवाई.
भारतीय किसान यूनियन चढूनी का 26वे दिन से धरना जारी, अब तक नहीं हुई कोई सुनवाई
बदायूं मालवीय आवास ग्रह पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसानों का धरना आज 26वें दिन भी जारी है। जमीनी विवाद को लेकर किसान पिछले 26दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान अपने जमीनी विवाद के समाधान की मांग को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद उनकी समस्या को अनदेखा किया जा रहा है।
धरने पर बैठे भाकियू चढूनी के जिला अध्यक्ष सतीश साहू और पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती और जमीन का निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
*किसानों की प्रमुख मांगें:*
1. जमीनी विवाद का मौके पर जाकर निष्पक्ष निस्तारण किया जाए।
2. प्रशासन पीड़ित किसान की बात सुने और न्याय दिलाए।
26 दिन बीत जाने के बाद भी सुनवाई न होने से स्थानीय लोगों में भी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है।
भाकियू के नगर अध्यक्ष नूरुद्दीन व जिला मीडिया प्रभारी शरीफ अब्बासी अपनी टीम के साथ धरने पर डटे हैं।
भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा की
प्रशासन केवल गुमराह कर रहा है। एक तरफ अवैध निर्माण लगातार जारी है,
धरने के दौरान बैठे जिला महासचिव बीयीशु दास,भगवान दास, दिलशाद हुसैन,पप्पू यादव, शरीफ, जुबैर, हरिश , प्रेमवती, कामनी देवी, सत्येंद्र यादव, मुन्शी, कल्लू जाटव, सहित लगभग दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सहसवान से संवाददाता अहमद मियां बरकाती की रिपोर्ट
Join the conversation