बदायूं के टीवीएस एजेसी के पास दिल्ली जा रही रोडवेज बस बैक हो रहे डंपर से टकराई, 16 यात्री घायल हुए.
बदायूं के टीवीएस एजेसी के पास दिल्ली जा रही रोडवेज बस बैक हो रहे डंपर से टकराई, 16 यात्री घायल हुए
उझानी : बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर टीवीएस एजेंसी के पास मंगलवार रात साढ़े दस बजे के आसपास बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस बैक हो रहे डंपर से टकरा गई।
जिससे रोडवेज बस में सवार यात्री थाना कादरचौक क्षेत्र के मौहम्मदगंज गांव के रहने वाले 45 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरक्षपाल, 22 वर्षीय रिंकी पुत्र धर्मवीर, 6 वर्षीय वंश पुत्र धर्मवीर,25 वर्षीय धर्मवीर पुत्र रामभरोसे,35 वर्षीय राजपाल पुत्र सोहनपाल,36 वर्षीय सूरजपाल पुत्र सोहनपाल,30 वर्षीय रुबी पत्नी रतनपाल, 55 वर्षीय नत्थूलाल पुत्र नवलेश,35 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी ओमकार,36 वर्षीय सचिन पुत्र गणेश,45 वर्षीय रामदास पुत्र फूलसिंह,32 वर्षीय अली हसन पुत्र बुद्धन,01 वर्षीय सिया पुत्री किशन, 6 वर्षीय आर्यन पुत्र रतनपाल व 25 वर्षीय रोडवेज बस चालक सतेंद्र पुत्र लालाराम, परिचालक सुनील पुत्र महावीर घायल हो गए। हादसे के बाद रोडवेज बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर उझानी प्रभारी निरीक्षक व सीओ राहुल पांडेय मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची एम्बुलेस ने 5 घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । वहीं 11 घायलों को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां चिकित्सकों ने 9 घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं दो बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
Join the conversation