उझानी में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बना दशहरा, रावण दहन देखने उमड़ी लोगों की भीड़.
उझानी में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बना दशहरा, रावण दहन देखने उमड़ी लोगों की भीड़
बदायूं के उझानी में गुरुवार शाम 6 बजे के आसपास विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामलीला मैदान में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य व नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल उर्फ बंटी भईया ने पूजन किया । उसके बाद रावण और भगवान श्रीराम के बीच भीषण युद्ध हुआ।
असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन किया गया। रावण के पुतले का दहन होते ही पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम की विजय और मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों को याद किया गया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विजयदशमी के दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर बुराई का अंत किया था। तभी से यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। रावण दहन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर उमंग दिखाई दी। जैसे ही रावण का पुतला धू-धूकर जलने लगा, लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विजयदशमी का पर्व हमें संदेश देता है कि जीवन में सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। रावण दहन के समय हजारों लोगों की भीड मौजूद रही। रावण दहन के साथ ही लोगों ने बुराइयों को त्यागकर अच्छाई अपनाने का संकल्प लिया। यह पर्व सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे का संदेश भी देता है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।
*स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश*
Join the conversation