बसोमा में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान, महामंत्री रजत गुप्ता ने घर-घर पहुंचकर पहनाए पटके.
बसोमा में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान, महामंत्री रजत गुप्ता ने घर-घर पहुंचकर पहनाए पटके
बूथ अध्यक्षों और शक्तिकेंद्र संयोजकों का किया अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
बसोमा (बदायूं)। भाजपा मंडल बसोमा में संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल महामंत्री इंजीनियर रजत कुमार गुप्ता ने शनिवार को विशेष संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शक्तिकेंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और भाजपा का पटका पहनाकर सम्मानित किया।
अभियान के तहत महामंत्री ने शक्तिकेंद्र फुलासी के संयोजक सोमवीर, कुआडांडा के संयोजक हरिनंदन और सरकी के संयोजक गजराज के आवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।
इसके अलावा बूथ अध्यक्ष गंगा सिंह, मोंटू शाक्य, हरविंदर सिंह, वीरपाल, अखिलेश मिश्रा, उपदेश कुमार, विपिन तोमर, ब्रह्मानंद और अवधेश चौहान के घर पहुंचकर उन्हें भी सम्मानित किया।
इस पहल से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान युवा भाजपा कार्यकर्ता अमन गुप्ता और बसोमा बूथ अध्यक्ष अंशू चौहान भी मौजूद रहे।
इंजीनियर रजत कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और आपसी सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश
NEWS NATION EXPRESS
Join the conversation