मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")
🔴 BREAKING NEWS
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...

बदायूं की उझानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक नाजायज तमंचा व कारतूस समेत किया गिरफ्तार.



बदायूं की उझानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक नाजायज तमंचा व कारतूस समेत किया गिरफ्तार 

 
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बदायूँ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री अभिषेक कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं श्री राहुल पाण्डेय क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय के पर्यवेक्षण के नेतृत्व में देखरेख शांति व्यवस्था व रोकथाम जुर्म संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग व वारण्टी अभियान व्यक्ति की चैकिंग के दौरान बदायूं के थाना उझानी के एसआईअविनाश पुंडीर,कांस्टेबल रविंद्र सिंह,कांस्टेबल देवव्रत ने थाना उझानी क्षेत्र के अल्लीपुर तिराहे से ग्राम अल्लीपुर मढ़ैया की तरफ करीब 50 कदम दूरी पर अभियुक्त मोहित यादव पुत्र वीरेन्द्र निवासी ग्राम भैसोरा थाना उझानी जिला बदायूँ को गिरफ्तार किया है। जारी पुलिस प्रेसनोट के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार चार बजे के आसपास नियमानुसार कार्रवाई के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है ।

 स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश

Join the conversation