अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत एक घायल.
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत एक घायल
कछला : बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के न्यौली फतुआबाद गांव के रहने वाले 42 वर्षीय साधू सिंह पुत्र लटूरी सिंह व थाना क्षेत्र के बरेनिया गांव के रहने वाले 45 वर्षीय हवलदार सिंह पुत्र रणबीर सिंह एक बाइक पर सवार होकर थाना उझानी क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे ।तभी शुक्रवार 4:00 के आसपास थाना उझानी क्षेत्र के बरेली मथुरा हाईवे पर कछला में स्थित राधेलाल इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गया । हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ।हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई । सूचना मिलने पर कछला चौकी पुलिस, पीआरवी 112 पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई ।पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस द्वारा उझानी सीएचसी में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया,जहां चिकित्सकों ने हवलदार को मृत घोषित कर दिया । वहीं घायल साधू सिंह का इलाज चल रहा है ।हवलदार सिंह की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।पुलिस ने हवलदार सिंह के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है ।फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की सरगर्मी से तलाश में जुटी है ।
स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
Join the conversation