अफीम तस्करी के मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज.
उझानी पुलिस ने तीन अभियुक्तों को 500 ग्राम अफीम व मो०साइकिल समेत किया गिरफ्तार
अफीम तस्करी के मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
बदायूं की थाना उझानी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जारी पुलिस प्रेसनोट के अनुसार थाना उझानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रात उझानी स्थित अड्डा पेट्रोल पंप के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव पुत्र रामखिलाड़ी निवासी ग्राम मिहोना थाना उझानी, सर्वेंद्र पुत्र रामखिलाड़ी निवासी ग्राम मिहोना थाना उझानी, अवरार पुत्र अंसार निवासी ग्राम मानकपुर के रूप में हुई है। पुलिस प्रेसनोट के अनुसार इनके कब्जे से 500 ग्राम अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की है । पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार चार
बजे के आसपास नियमानुसार कार्रवाई के बाद अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है ।
स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
Join the conversation