मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")
🔴 BREAKING NEWS
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...

उझानी में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर किया महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ.


उझानी में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर किया महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ

शोभायात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु, महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजा नगर, जगह-जगह हुआ स्वागत

बदायूं के उझानी में सोमवार को बहादुरगंज मौहल्ले से महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी भईया शिशुपाल शाक्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष नमन कर उनके आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आकर्षक ढंग से सजाई गई झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा के दौरान महर्षि वाल्मीकि के जयकारे गूंजते रहे। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह नजर आया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आयोजन समिति के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के इस आयोजन ने नगर में धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शोभायात्रा अध्यक्ष लक्ष्मण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव बाबू कल्याण, विष्णु कुमार, विवेक बाबू उर्फ विक्की, कल्याण दास, भगवान दास, विकेस कुमार, हरपाल सिंह, विशन कुमार, जितेंद्र, सुरेंद्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।


 स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश

Join the conversation