उझानी में स्व. रूपराम पहलवान की स्मृति में विशाल दंगल, दांव-पेंच देख झूम उठे दर्शक.
उझानी में स्व. रूपराम पहलवान की स्मृति में विशाल दंगल, दांव-पेंच देख झूम उठे दर्शक।
दूसरे दिन अखाड़े में जमे जोरदार मुकाबले, विजेता पहलवानों को हरवंश पहलवान ने दिया नकद पुरस्कार
नगर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में स्व. रूपराम सिंह पहलवान की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय विशाल दंगल के दूसरे दिन अखाड़े में दूर-दराज से आए नामी पहलवानों ने ऐसा दमखम दिखाया कि दर्शक झूम उठे।
ढोल की थाप के साथ जब पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाइश शुरू की तो पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पहलवानों के एक से बढ़कर एक दांव-पेंच ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष हरवंश पहलवान ने विजेता पहलवानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। परंपरा के अनुसार नगर के संभ्रांत नागरिकों और बुजुर्ग पहलवानों को अखाड़े में बुलाकर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
आज की प्रमुख कुश्तियों के परिणाम –
जुबैर उझानी ने नन्हे उझानी को हराया।
जगदीश दातागंज ने सुरेन्द्र कटरा को हराया।
हरिदास अयोध्या ने बंटी हरियाणा को चित किया।
राहुल हरिद्वार ने जुगेंद्र कासगंज को हराया।
मोहित गूरा ने वसीम शेखूपुर को हराया।
आजिम कछला ने अतुल नवीगंज को हराया।
आरिफ कछला ने विशाल बिचौला को रोमांचक मुकाबले में हराया।
बराबरी पर छूटी कुश्तियां –
मुन्ना बरेली बनाम काशी, दीपक आगरा बनाम असमित हरियाणा और रोहन दिल्ली बनाम सिकंदर बरेली की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
इस दौरान रैफरी की भूमिका राजेन्द्र पहलवान व जिला पीटीआई रामदास यादव ने निभाई। दिल्ली से आए सत्यनारायण गुरु जी कोच का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन को सफल बनाने में डॉ. रिजवान अहमद, किशनचंद्र शर्मा, जगदीश चन्द्र लोनिया, विवेक राष्ट्रवादी, महेन्द्र वर्मा, नीरज माहेश्वरी, योगेश प्रताप सिंह, अंकुर वार्ष्णेय, विशाल चतुर्वेदी और राहुल वार्ष्णेय का सराहनीय सहयोग रहा।
स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
Join the conversation