बदायूं पुलिस लाइन में 70वीं जनपद दिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम.
बदायूं पुलिस लाइन में 70वीं जनपद दिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बदायूं। पुलिस लाइन में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स की तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जेडी रामाज्ञा कुमार ने ध्वज फहराकर किया।
इस दौरान जेडी रामाज्ञा कुमार ने कहा कि खेलों से बच्चों में एकता और अनुशासन की भावना विकसित होती है। खेल युवाओं को श्रेष्ठ नागरिक बनने और देश-दुनिया में नाम रोशन करने का अवसर प्रदान करते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने कहा कि ईमानदार और जिम्मेदार युवा ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। निरंतर संघर्ष करने से मंजिल हासिल होती है। दोनों अधिकारियों ने कबूतर उड़ाकर खिलाड़ियों की सलामी ली।
अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में केदारनाथ इंटर कॉलेज की निशा प्रथम, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की हिना द्वितीय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की पायल तृतीय रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के आदेश कुमार ने पहला, मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली के अमरदीप ने दूसरा और भगवान दास इंटर कॉलेज के सुखवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग की दौड़ में मुन्नालाल इंटर कॉलेज वजीरगंज के रूपेश कुमार प्रथम रहे। ऊंची कूद में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में वंशिका प्रथम रहीं।
प्रतियोगिताएं पीटीआई रामदास यादव सहित अन्य शिक्षकों के नेतृत्व में संपन्न हुईं। स्काउट मास्टर आशुतोष ने आकर्षक रंगोली बनाई। संयोजक एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
Join the conversation