मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")

बदायूं की थाना उझानी पुलिस ने टप्पेबाजी कर घटनाओं को अंजाम देने वाले 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.


बदायूं की थाना उझानी पुलिस ने टप्पेबाजी कर घटनाओं को अंजाम देने वाले 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूँ के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत बदायूं के थाना उझानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तगण कैशू पुत्र सेवाराम निवासी रैल की पुलिया कैंची वाली गली उत्तरी थाना फिरोजबाद, रवि पुत्र शत्रु निवासी शीतला मां का मंदिर गुजराती सेक्टर थाना बागीशपुरा जनपद आगरा, सपना पत्नी रवि गहलौत निवासी शीतला माँ का मंदिर गुजराती सेक्टर थाना बागीशपुरा जनपद आगरा, रामलि पत्नी डाकुर निवासी कानपुर रोड अवध बिहार कॉलोनी पोस्ट ऑफिस अमौसी जनपद लखनऊ को थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन खंडहर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को 7 बजे के आसपास जारी प्रेसनोट के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे कागज की गड्डियां बनाकर उसके ऊपर 500 रुपये का नोट लगाते थे तथा नीचे कागज के टुकड़े रखते थे। इसके बाद आने-जाने वाली वृद्ध महिलाओं को अपनी बातों में बहला-फुसलाकर उनके कानों के कुंडल एवं सोने की चेन धोखाधड़ी से उतरवा लेते थे। उक्त आभूषणों को आने-जाने वाले लोगों को बेचकर प्राप्त धनराशि को अपने ऐशो-आराम में खर्च करते थे। अभियुक्तगण द्वारा लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से तमंचा एवं कारतूस रखने की बात भी बतायी गयी है। पुलिस ने अभियुक्त केशू के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस एवं सफेद रंग का थैला जिसमें एक गडडी कपड़े से सिली जिसके ऊपर एक अदद 500 को नोट लगा है व दो अदद पैकेट पीली धातु की माला और अभियुक्त रवि के कब्जे से एक अदद चाकू, सफेद रंग के थैले से एक गडडी कपड़े से सिली हुई, जिसके ऊपर एक अदद 500 का नोट लगा है एवं एक पारदर्शी थैली से 5 अदद सफेद धातु के सिक्के, अभियुक्त कृष्णा के कब्जे से एक थैले से एक गडडी कपड़े से सिली हुई जिसके ऊपर एक अदद 500 का नोट लगा है। अभियुक्ता सपना गहलौत के कब्जे से एक गडडी कपड़े से सिली हुई जिसके ऊपर एक अदद 500 का नोट लगा हैं एवं एक पैकेट पीली धातु की दानेदार माला व लकड़ी पर लिपटे हुए पीली धातु के तारों के दो गुच्छे, एक पारदर्शी पैकेट जिसमें दो अदद पीली धातु के मंगलसूत्र जिनमें काले रंग के दानेदार मोतियों की माला, अभियुक्ता रामलि के कब्जे से थैले से दो जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स एवं एक पीली धातु की पीतल जैसी अंगूठी व दो पीली धातु के मंगलसूत्र जिनमें काले दानेदार मोतियों की माला बरामद की हैं।

 स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश

Join the conversation