उझानी में यातायात पुलिस की कार्रवाई, 45 वाहनों के किए चालान,नियमों का पालन करने की दी हिदायत.
उझानी में यातायात पुलिस की कार्रवाई, 45 वाहनों के किए चालान,नियमों का पालन करने की दी हिदायत
बदायूं जिले के उझानी कस्बे में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर 45 वाहनों के चालान किए। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मच गई।
यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और निर्धारित नियमों के अनुसार वाहन चलाने की अपील की। यातायात के टीएसआई मुरारी लाल ने मंगलवार 6 बजे के आसपास वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी करने से न केवल वाहन चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और वाहन के जरूरी दस्तावेज साथ रखने पर जोर दिया गया।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।
*स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश*
Join the conversation