मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")
BREAKING NEWS
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...

एक सीट पर चौदह दावेदार, 269 सीटों के लिए 3754 विद्यार्थी देंगे छात्रवृत्ति परीक्षा.



एक सीट पर चौदह दावेदार, 269 सीटों के लिए 3754 विद्यार्थी देंगे छात्रवृत्ति परीक्षा

*बच्चों एवं शिक्षकों को परीक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी एवं ओएमआर शीट भरने के संबंध में आयोजित की गई कार्यशाला*

आगरा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में अब तीन दिन शेष हैं। इसके संबंध में बच्चों को परीक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी एवं ओएमआर शीट भरने के संबंध में जागरूक करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज आगरा में कार्यशाला का आयोजन किया गया इस अवसर पर मंडलीय मनोवैज्ञानिक प्रवक्ता डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने सभी बच्चों एवं शिक्षकों को परीक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। जिले में परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में है। एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 3754 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जबकि जिले में छात्रवृत्ति की 269 सीटें निर्धारित हैं।

कक्षा आठ में अध्ययनरत परिषदीय, राजकीय एवं एडेड माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा इस परीक्षा हेतु आवेदन किया गया है। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक लगातार चार वर्षों तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की दर से कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। परीक्षा के लिए राजकीय कन्या इं०का० नैनानाजाट आगरा, वीरांगना अवन्तीबाई राजकीय बालिका इं० का कलाल खेरिया आगरा,बैप्टिस्ट उ०मा०वि० सॉई का तकिया आगरा,एन०सी० वैदिक इं०का० सुल्तानपुरा आगरा केन्ट आगरा,डी०बी० सन्तोख सिंह खालसा इं०का० प्रतापपुरा आगरा।, स्वामी लीला शाह आदर्श सिन्धी इं०का० शाहगंज आगरा।,श्रीरत्न मुनि जैन गर्ल्स इं०का० लोहामण्डी आगरा , स्वामीबाग उ०मा०वि० दयालबाग आगरा।, एम०डी० जैन उ०मा०वि० मोतीकटरा आगरा, सेंट जोसेफ गर्ल्स इं०का० वजीरपुरा रोड आगरा, लालबहादुर शास्त्री इं०का० मधुनगर आगरा सहित 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी में जुटा है।

 प्रवक्ता डायट आगरा डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को चार वर्षों तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में मानसिक योग्यता एवं तार्किक परीक्षा के 90 प्रश्न,विज्ञान के 35 प्रश्न, सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न एवं गणित के 20 प्रश्न सहित कुल 180 प्रश्न आएंगे जो बहु विकल्पीय पैटर्न पर आधारित होंगे।

विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी एवं ओएमआर शीट को भली बात भरने के लिए आज राजकीय इंटर कॉलेज आगरा में बच्चों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मंडलीय मनोवैज्ञानिक केंद्र के प्रवक्ता जितेंद्र सिंह यादव ने बच्चों को सही प्रकार से ओएमआर शीट भरने एवं प्रविष्टियां पूर्ण करने के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जानकारी प्रदान करते हुए प्रवक्ता डायट डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बच्चों को प्रश्नों को हल करने के तरीके समय निर्धारण आदि के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज आगरा के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल और उसकी कामना की। जिला विद्यालय रविंद्र पाल सिंह तोमर ने कहा कि परीक्षा हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी। कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Join the conversation