मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")

बदायूं की उझानी पुलिस ने 16 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.


बदायूं की उझानी पुलिस ने 16 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत श्री अभिषेक कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं श्री राहुल पांडेय क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना उझानी पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से 16 वारंटी अभियुक्त होतम सिंह यादव, रोहताश, सर्देश, पूरन, उमेश, राजेश, पप्पू, नन्हें, सौरभ, पवन कुमार सिंह, निजाकत,रामखिलाड़ी, रवी कुमार, शाह आलम, धर्मेंद्र, जावेद उर्फ बुंदा को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने रविवार साढे तीन बजे के आसपास गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों को नियमानुसार कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

 हरदेव पुत्र दोदराम निवासी ग्राम लभारी थाना कादरचौक जिला बदांयू को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार तीन बजे के आसपास नियमानुसार कार्रवाई कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है

 स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश

Join the conversation